मुख्यमंत्री बताएं, विकास में क्यों पिछड़ा राजस्थान: किरण

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुराज संकल्प यात्रा की भारी सफलता से चौन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। सत्ता खोने के भय में वे झुठे एवं आधारहीन आरोपों से स्वयं को सम्बल दे रहे हैं। राजस्थान विकास की दौड़ में 16वें स्थान पर लुढ़क गया हैं। मुख्यमंत्रीजी बताए कि ऐसा क्यों हु्आ? क्यों राज्य में 10 लाख रोजगार कम हो गए हैं? राज्य में नया निवेश क्यों नहीं हो रहा हैं?

किरण ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपने विधायक दल पर ही पकड़ नहीं हैं। कांग्रेसी विधायक एवं मंत्री सार्वजनिक मंचों से राज्य सरकार की अक्षमता एवं संवेदनहीनता पर पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जिस ललित मोदी के बहाने आरोप लगा रहे हैं, उसे कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्रियों का खुला समर्थन हैं। ललित मोदी ने कांग्रेसी मंत्री शशि थरूर के भ्रष्टाचार को नंगा किया। राज्य सरकार के ठेकों में मुख्यमंत्री के बेटे की भूमिका के बारे में वे मौन क्यों है?

किरण ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की आंधी चल पड़ी है। जनता ने समझ लिया है कि विकास और कल्याण के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। वसुन्धरा जी का नेतृत्व जनता की पहली पसंद है।

 

error: Content is protected !!