पी.सी. किशन की चित्रों की प्रदर्शनी शुरू

jaipur 22-4-2013 02

jaipur-22-4-2013-01-300x206जयपुर, जीवन के सभी सम्भव भावों की अभिव्यक्ति करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पी.सी. किशन की तूलिका के जादू करने वाले चित्रों की एकल ‘‘मृणमयी’’ 10 दिवसीय प्रदर्शनी जवाहर कला केन्द्र की चतुर्दिक आर्ट गेलेरी में शुरू हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सलाउद्दीन अहमद ने किया जबकि सुप्रसिद्ध कला मर्मज्ञ मुकुन्द लाट विशिष्ट अतिथि थे। सुप्रसिद्ध चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय, शिल्पकार पद्मश्री अर्जुन प्रजापति सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुकुन्द लाट ने कहा चित्रकार पूर्णचन्द के चित्रों की मृणमयी प्रदर्शनी कविता और चित्रकला के अद्भुत समन्वय के साथ मूक एवं गहरा असर करने वाले हैं जिसे किसी नारे की जरूरत नहीं है। पी.सी. किशन के अुनसार ‘‘मृणमयी’’ धरती में से पैदा हुए एक स्त्री तत्व के माध्यम से सौन्दर्य बोध को लेकर जीवन को उत्सव के रूप में देखने को दृष्टिकोण को ऑयल पेन्टिंग के माध्यम से उकेरा है। उन्होंने उर्वशी के एक पात्र की कल्पना करके शरीर की अभिव्यंजना को उत्सव मानकर भी पेटिंग्स बनाई हैं। उनका मानना है कि सौन्दर्य अनादि व अनन्त हैं और प्रेम के विभिन्न आयामों की अभिव्यक्ति में विशेष रूचि रही है। चित्रकार ने संस्कृत में लिखी बाल्मिकी रामायण को आधार बनाकर ‘‘अनुष्टूप-2’’ शीर्षक के कई पेंटिंग्स बनाई हैं। उन्होंने बताया कि समाज को गहरे से प्रभावित करने वाली घटनायें जैसे गोधरा कांड, दिल्ली का गैंगरैप ‘निर्भया’’ जैसे विषयों पर भी तूलिका के माध्यम से आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने अपने बचपन से चित्रकला को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम मानकर इससे पूरे मन से जुड़ाव बताया। प्रदर्शनी में प्रकृति की एकान्त छटा से लेकर विज्ञान की गहराई तक जाकर कला प्रेमी को आनन्दित करने वाली अभिव्यक्ति चित्रों के माध्यम से साकार हो रही है। इस प्रदर्शनी में चयनित लगभग 100 विभिन्न चित्रों को दर्शाया गया है और शिल्पकला के 10 से अधिक नमूने प्रदर्शित किये हैं। डूंगरपुर के जिला कलेक्टर रह चुके और वर्तमान में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के निदेशक पी.सी. किशन एक कला समीक्षक, लेखक, कवि, कलाकार व मूर्ति कला के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। जवाहर कला केन्द्र की चतुर्दिक आर्ट गेलेरी में यह प्रदर्शनी 1 मई तक चलेगी।
-कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार
मो. 9414047744

error: Content is protected !!