हादसे में एक बच्चे व चार मजदूरों की मौत

accidentरायपुर।यहां से आठ किलोमीटर दूर ग्राम पाराभाट में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हाइवा ने टाटा पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पिकअप में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, छह घायलों को रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप में 26 मजदूर सवार थे। सभी ग्राम महराजी चौकी, गिरौदपुरी निवासी हैं और दुर्ग जिले के गांव कोटगांव मोहली के ईटभट्टा में कार्य करते हैं।

ये मजदूर ईटभट्टा मालिक डिगेंद्र देशमुख की टाटा पिकअप (सीजी 07 जेसी 8417) में बैठकर वह शुक्रवार को अपने गृहग्राम महराजी चौकी, गिरौदपुरी थाना बिलाईगढ़ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही हाइवा (सीजी 04 जेसी 5867) ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे चम्पाबाई (35) पति फिरतराम, दशोदाबाई (35) पति जीतराम विश्वकर्मा, सहातीन (6) पिता फिरतराम पैकरा, मनोहर कुंवर सिंह कर्ष (18) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सीनचरण ने रायपुर के हैरिटेज अस्पताल में दम तोड़ा। हाइवा समीपस्थ ग्राम तोपसिंह प्रजापति की बताई जा रही है। दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हाइवा के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

तीन गंभीर घायल : विष्णु, शिव, कार्तिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाकी मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे

error: Content is protected !!