कांग्रेस की दुर्बल नीतियों से फैला नक्सलवाद का जहर: किरण

31-5-2013 04 kउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नें नक्सलवाद के विरुद्ध राजनीतिक लाभ के लिए संघर्ष को कमजोर किया है। इसकी दूर्बल नीतियाँ एवं दिशाभ्रम के कारण ही नक्सलवाद का जहर फैल रहा है। कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नक्सलवादियों के पक्ष में वक्तव्य देते रहे हैं। केन्द्र सरकार नें नक्सलवाद के विरुद्ध सैन्य बलों के उपयोग की अनुमति नहीं दी। छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल विरोधी अभियान में केन्द्र सरकार नें अवरोध उत्पन्न किए।

किरण नें कहा कि देश की विकास दर में भारी गिरावट चिंता का विषय है। इस कारण देश में रोजगार सृजन लगभग शून्य की स्थिति में आ गया है। कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों एवं विकास विरोधी सोच के कारण आर्थिक प्रगति की दर न्युनतम स्तर पर आ गई है।
किरण नें कहा कि कांग्रेस नें भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने के अटलजी के प्रयासों पर पानी फेर दिया है।

error: Content is protected !!