कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

DSC_0434DSC_0470जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन बुधवार को जयपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवामहल के सामने आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने केक काटा। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों बच्चों में राहुल गांधी के मास्क लगाने की होड़ मची रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को नई दिशा देने वाले राहुल गांधी केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ही नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में खासी जगह रखते हैं। मैं ईश्वर से उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि उनका मार्गदर्शन हमें यूं ही मिलता रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था।

error: Content is protected !!