भाजपा बनायेगी वसुन्धरा के नेतृत्व में सरकार-राजनाथ

rajnath singhsजयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। राजनाथ सिंह अस्वस्थ चल रही श्रीमती राजे से उनके सरकारी निवास    13 सिविल लाईन्स पर उनकी कुशलक्षेम पूछने आये थे। राजे के निवास से लौटते वक्त पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सुराज संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन के बाद स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में भाजपा को निश्चित रूप से ऐतिहासिक जीत मिलेगी। राजे के निवास पर आने का अचानक कार्यक्रम बनने को लेकर किये गये सवाल के जवाब में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे अस्वस्थ थी इसलिये हाल जानने आये हैं।
वसुन्धरा सरकार ने अच्छा काम किया
अकलियत के मुद्दे पर एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसंह ने वसुन्धरा और स्व. भैरांेसिंह शेखावत सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की दोनों सरकारों ने साम्प्रदायिक सद्भाव की दिशा में अच्छा काम किया। राजे के निवास पर मीडिया द्वारा गहलोत सरकार में हुई गोपालगढ़ और सूरवाल की घटनाओं का जिक्र कर भाजपा सरकारों में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी समाजों और मजहबों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। भाजपा की सरकारें भी हमारे इसी सिद्धांत पर चल रही है।
error: Content is protected !!