उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि उत्तरांचल में भयंकर प्राकृतिक आपदा के कारण भारी जनहानि हुई हैं। राहत कार्यों में समन्वय की कमी को केन्द्रीय गृह मंत्री स्वीकार कर रहे हैं। ऐसी विपदा के समय राजस्थान एवं भारत सरकार करोड़ो रूपयों थोथी उपलब्धियों के प्रचार पर खर्च कर रही हैं। यह संवेदन शुन्यता दर्शाता हैं।
किरण ने कहा कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार प्रचार अभियान में व्यय किए जा रहे करोड़ो रूपयों को आपदा राहत के लिए लगाए। अरबों रूपये अव्यवहारिक योजनाओं मे व्यर्थ बहाने वाली सरकार के मुखिया राहत कार्यों में योगदान के लिए जनता से अपील करे, यह पाखण्ड एवं कर्तव्य विमुखता की पराकाष्ठा हैं।