राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा (राज्य मंत्री) के 30 जून, 2013 के कार्यक्रम इस प्रकार हैं।
कार्यक्रम-1
सुबह 9:30 बजे सेक्टर 11, झूलेलाल मंदिर, मालवीय नगर में ब्लड कैम्प का आयोजन होगा। राजीवजी रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। अधिक जानकारी के लिए हितेश अडवाणीजी से 9929470000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम-2
सुबह 10:15 बजे आहगरान गल्र्स कॉलेज, घाटगेट पर हाल में हुए 71 मुस्लिम जोड़ो के सामूहिक निकाह वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मो. फारूख जी से 9610000052 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम-3
सुबह 11:30 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से राजा पार्क स्थित भाटी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगा। राजीवजी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम-4
सायं 5:30 बजे जेएलएन मार्ग स्थित जवाहर कला केंद्र में बतौर मुख्य अतिथि दो चित्रकारों द्वारा बनाए चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गरीब परिवारों के बच्चों की ओर से रंगायन सभागार में एक प्ले आयोजित किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि भी राजीवजी होंगे। अधिक जानकारी के लिए अजय काला और अनुभूति भटनागर से 9928570700 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम-5
सायं 6:30 बजे साकार महिला विकास समिति की ओर से पोण्ड्रीक पार्क, ब्रह्मपुरी में नि:शुल्क समर कैम्प का समापन होगा। इसमें करीब 900-1000 बच्चे और उनके परिजन भाग लेंगे। राजीवजी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अधिक जानकारी के लिए निशा पारीक से 9929141177 पर सम्पर्क किया जा सकता है।