मेल-मिलाप भी बढ़ाते हैं धार्मिक आयोजन : अरोड़ा

राजीव अरोड़ा
राजीव अरोड़ा

जयपुर। लखदातार चैरिटेबल ट्रस्ट और गीता मंदिर ट्रस्ट की ओर से रविवार को एकादश कुंडीय श्रीगणेश, महालक्ष्मी व कुबेर यज्ञ का आयोजन किया गया। जवाहर नगर के सेक्टर दो स्थित गीता मंदिर में आयोजित हुए इस यत्र के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा थे। यज्ञ में 11 जोड़ों के साथ अरोड़ा ने भी सपत्नीक आहुतियां दीं। इस अवसर पर अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन ना केवल आध्यामिकता के श्रेष्ठ उदाहरण हैं बल्कि मेल-मिलाप के भी बेहतर मंच हैं। सुख-शांति में प्रगति लाने के उद्देश्य से आधारित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में निरंतरता बनी रहनी चाहिए। कार्यक्रम में चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भुवनेश्वर पारीक, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा और यज्ञाचार्य पं. गोविंद शर्मा सहित कई भक्तगण मौजूद थे।

error: Content is protected !!