लोक निर्माण मंत्री से वार्ताकर शीघ्र मरम्मत की मांग की
राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें आज केलवा तासोल मार्ग का निरिक्षण किया। मार्ग पूर्ण क्षतिग्रस्त है एवं आवागमन के लिए उपयोगी नहीं है। किरण नें मार्ग निरिक्षण के समय ही लोक निर्माण मंत्री भरत सिंह से वार्ता कर उन्हें इसकी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। उन्होनें मंत्रीजी से मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाने का आग्रह भी किया।
शहरी संरचना परियोजना के अधिकारी आऐंगे राजसमन्द विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन
राजसमंद। राजसमन्द नगर में राजस्थान शहरी संरचना विकास कार्यों की धीमी गति एवं गुणवत्ता में कमी के कारण नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। इस विषय को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें विधानसभा में एवं प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से उठाया। संरचना कार्यों की वस्तुस्थिति का निरिक्षण करने मुख्यालय से वी.के गर्ग एवं अन्य अधिकारी रविवार को राजसमन्द पहूँच रहे है। चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए किरण नें भारी दबाव बना रखा है।