जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की अगुवाई में हुए सुराज संकल्प सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या ऐतिहासिक रही। इस सम्मेलन में करीब 6 लाख कार्यकर्ता जुटे, जो राजस्थान के प्रत्येक बूथ से आये थे। करीब एक लाख लोग तो यातायात व्यवस्था की गडबडी की वजह से अमरूदों के बाग तक पहुंच ही नहीं पाये। वे जयपुर में प्रवेश से पहले ही यातायात समस्या के कारण रूक गये। राजस्थान के इतिहास में यह पहला राजनीतिक सम्मेलन है, जिसमें इतनी तादाद में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।वसुन्धरा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राज ने सुराज संकल्प सम्मेलन में भाग लेने आये सभी जिलों के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्हें इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए साधुवाद भी दिया है। श्रीमती राजे ने कहा है कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ है, जिनके बदौलत ही हम हर चुनौती में कामयाब होते हैं। राजे ने अपने धन्यवाद में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सुराज सुराज संकल्प सम्मेलन विधानसभा चुनाव का आगाज तथा कांग्रेस कुराज को उखाड फेंकने का शंखनाद है।