भारतीय राजनीति में नए युग का प्रारम्भ : किरण माहेश्वरी

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधाय क किरण माहेश्वरी नें नरेन्द्र भाई मोदी को राजग का प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। किरण नें कहा कि आज भारतीय राजनीति में एक नए युग का सुत्रपात हुआ है। नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व शक्ति बनाने की क्षमता एवं दूरदृष्टि रखते हैं। देश के युवाओं को उनसे बड़ी आशा है।
किरण नें कहा कि आज देश को कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और तानाशाही प्रवृतियों से मुक्त करवाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग ही देश को इन समस्याओं से मुक्त करवा सकता है। आज भारत को खोयी विश्व प्रतिष्ठा पुन: दिलवाने और देशवासियों के जीवन स्तर को उन्नत करने का सपना साकार की आशा जागृत हुई है।
कमल विचार मंच के गुरप्रीत सिंह सोनी, इकराम कुरैशी, वीरेन्द्र बापना, अनिल चतुर्वेदी, गोविन्द दीक्षित, के एल समदानी, चेतन सनाढ़्य, राजेश शर्मा, आजाद उदावत, रेखा उंठवाल, अनिता दरक आदि नें कहा कि नरेन्द्र मोदी की घोषणा से देश में नए उत्साह का सृजन हुआ है। आज कांग्रेस से मुक्ति के अभियान का श्रीगणेश हुआ है।

error: Content is protected !!