गजानंद महोत्सव की पूर्णाहुति, देवीकुंड सागर में मूर्ति विसर्जन

visarjan 125visarjan 143बीकानेर। श्रीलक्ष्मी नृसिंह निवास मंदिर सार्दुल कालोनी में विश्वास वाचनालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘‘सुखदाता गजानंद’’ महोत्सव की पूर्णाहुति हवन, सत्य नारायण व्रत कथा एवं ढोल नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा के साथ हुई। पूजन-अर्चन के साथ श्री गजानंद भगवान की मूर्ति का विसर्जन रोहिड़ी सक्खर वाले महाराज रामचंद्र रामदेव जी के सान्निध्य में विधि विधान से देवीकुंड सागर तालाब में किया गया। शोभायात्रा का स्वागत कालोनी के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा से किया।
कथा वाचन एवं हवन सपत्नीक मोहन थानवी ने कराया। हवन मंे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी।
महाराज रामचंद्र जी ने गणेश वंदना, प्रार्थना, महाआरती कराई एवं पल्लव डलवाया। बीकानेर नगर, राजस्थान प्रदेश, समस्त भारत सहित विश्व में सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर लक्ष्मीदेवी राम , कौशल्या आचार्य एवं गुणवंती वासुदेव के सान्निध्य में बाल गोपाल मंडली की शिल्पी, गोगी, पीयू, देव थानवी, पंकज आचार्य, रक्षा आचार्य नीरज आदि ने मंडप की सजावट की।
महिला मंडली अनिता थानवी, साधना थानवी, प्रियंका थानवी, पूजा, गोपी पुरोहित, अशोक, चंद्र भान केवलिया आदि ने सुखादाता गजानंद भगवान की स्तुति की। सुनीता जुनेजा ने मंडली का स्वागत किया।
नवयुवक युवक कला मंडल के सुरेश हिंदुस्तानी एवं जय किशन केशवानी ने देर रात तक श्री गणेश जी एवं झूलेलाल जी के भजन प्रस्तुत किए।
इसके अलावा रश्मि राजू नागपाल, रीटा नागपाल ने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना में एवं शशि जितेंद्र नैयर ने सुदर्शना नगर में रिद्धि सिद्धि गणेश महोत्सव की पूर्णाहुति पर सागर तालाब में ही मूर्ति का विसर्जन किया।
-मोहन थानवी
संस्थापक अध्यक्ष

error: Content is protected !!