लेकसिटी प्रेस क्लब में दिया संबोधन
1. नरेन्द्र मोदी से भयग्रस्त है कांग्रेस
राजग द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कांग्रेसी नेताओं के वक्तव्य हास्यास्पद है। यह उनकी हताशा और कुंठा को दर्शाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेन्द्र मोदी को फासिस्ट कहा, यह लोकतंत्र का अपमान है। नरेन्द्र मोदी जनता द्वारा निर्वाचित भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। वे लोकतांत्रिक प्रकिया से गुजरात के 3 बार मुख्यमंत्री बने है।
2. राजस्थान और केन्द्र मे भारी भ्रष्टाचार
कांग्रेस की केन्द्र एवं राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार का नया इतिहास बना रही है। इन सरकारो नें घोटालों की एक नयी श्रेणी ष्महाघोटालाष् मेगा स्केम रचित कर दी है। एक एक सौदे में लाखो करोड़ो का घोटाला करने वाले देश को पतन की राह पर ले जा रहे है। केन्द्र सरकार खरबों रूपयों का एवं राजस्थान सरकार अरबों रूपयों का घोटाला कर रही है। श्री अशोक गहलोत के परिजन राज्य संसाधनों को खुले रुप से लूट रहे है।
3. राजस्थान क्यों पिछड़ा ?
पडौसी राज्य गुजरात एवं मध्य प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान बना रहे है। वहां रोज विकास की नई कहानियां लिखी जा रही है। राजस्थान विकास के सभी मानदण्डो पर पिछड़ता जा रहा है। इस यक्ष प्रश्न का जवाब काग्रेस पार्टी को देना है।
4. मेवाड़-वागड़ भारी उपेक्षा की शिकार
विगत 5 वर्षों से मेंवाड़ वागड़ क्षेत्र की भारी उपेक्षा की जा रही है। मेवाड़ वागड़ का ओद्यौगिक विकास थम गया है। नया निवेश शून्य हो गया है। उदयपुर, अहमदाबाद, और मारवाड़, मावली , बड़ी सादड़ी आमान परिवर्तन का काम रूका हुआ है। सारे नये विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थान जोधपुर व जयपुर में बनाये गये है। जनजाति विश्वविद्यालय की घोषणा को 2 वर्ष हो गये है, किन्तु प्रगति शून्य है। अहमदाबाद बायपास, ठोकर चौराहै पर औवर ब्रिज, शहर में एलिवेटेड रोड़ की योजनाएं मृत हो गई है। उच्च न्याया लय की खण्डपीठ की मांग को अनसुनी की जारही है। बनास घाटी का पानी बीसलपुर ले जाने का षड़यंत्र किया जा रहा है। मेवाड़ में नये बाधों के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। पहले से बने हुए बांधो की उचाई घटाई जा रही है। मेवाड़़ की धरती को प्यासा रखकर यहा के विकास को रोका जा रहा है। मानसी वाकल का पानी राजसमन्द झील में समाहित किया जासकता है, किन्तु सरकार इसे बीसलपुर ले जाना चाहती है।
राजस्थान और देश का विकास कांग्रेस से मुक्ति पाकर ही हो सकता है। कांग्रेस मुक्त राजस्थान विकसित राजस्थान आज जन-जन का नारा बन चुका है।