100 मुस्लिम मतदाता वाला कहलायेगा मुस्लिम बूथ -पठान

bjp logoजयपुर। जिस बूथ पर 100 मुस्लिम मतदाता होंगे, वो बूथ मुस्लिम बूथ होगा और उस पर अल्पसंख्यक मोर्चो के दो कार्यकर्ता तैनात होंगे। प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा के केन्द्रीय सहसंगठन मंत्री वी सतीश के सान्निध्य में हुई, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने की।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा की इस बैठक में कार्यकर्ताओं को वी. सतीश जी का अच्छा मार्गदर्शन मिला। बैठक में 5 अक्टूबर को ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर में होेने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें जिलों के प्रभारी नियुक्त किये गये।
बैठक में वी. सतीश ने निर्देश दिए कि मोर्चा के इस प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी दो दिन तक प्रवास पर रहेंगे और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करेंगे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे के अलावा मोर्चा के राष्ट्रीय नेता भी भाग लेंगे।
पठान ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा होर्डिंग्स और पम्पलेट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की मुस्लिम विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बतायेगा। बैठक में पूर्व मंत्री युनूस खान, सलावत खान, डॉ. तस्लीम, हिदायत खां धोलिया, फिरोज खां, मुनाव्वर खां और हमीद मेवाती सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष भी शामिल थे।
error: Content is protected !!