सादगी से मनाया राजीव अरोड़ा का जन्मदिन

DSC00556DSC00531जयपुर। आज मैं जो कुछ भी हूं, जहां पर भी हूं, वह सब कुछ आपके प्यार की बदौलत ही है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा का। रविवार को राजापार्क स्थित आर्य समाज हॉल परिसर में सामाजिक संगठन सद्भावना के सिपाही और राजीव अरोड़ा मित्र परिषद की ओर से उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में अरोड़ा ने यह बात कही।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उन्हें बधाई देने आए लोगों का प्यार देखकर अरोड़ा भावुक हो गए। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए काम करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। आपकी शुभकामनाओं का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द तक नहीं है। कार्यक्रम में अरोड़ा को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं की ओर से अरोड़ा को 51 किलो का फूलों का हार पहनाया गया और उन्हें लड्डुओं से तौला गया।
इस अवसर पर हितेश आडवाणी, देवेंद्र पाल राणा, मिर्जा मंजूर बेग, उमरदराज, शहीद तिरंगा, मनोज साईंवाल, शफी मोहम्मद, सुरेंद्र कुमार सैनी, शैफाली मीणा, सत्यव्रत सामवेदी, अनु शर्मा, सुभाष चलाना (गंगानगर), पवन गोयल तथा आदर्श नगर व मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी-कार्यकर्ता, डीसीसी पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

error: Content is protected !!