राजसमन्द भाजपा में स्थानीय मुद्दे ने पकड़ा जोर

bjp logoराजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा धीर-धीरे उग्र रूप धारण करता जा रहा हे| इसी विषय को लेकर आज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सेवाली स्थित राजसमन्द लेक व्यू होटल पर एक बैठक आयोजित की जिसमे पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए | बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की स्थानीय मुद्दे को लेकर आगामी दिनों में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा | सभी ने एक स्वर में स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष वसुँधरा राजे से मिल कर स्थिति स्पष्ट की जायेगी की अबकी बार स्थिति विकट हे बाहरी प्रत्याशी थोपे जाने पर परिणाम घातक हो सकते हे| आखिर कब स्थानीय व्यक्ति को मोका मिलेगा ? बैठक में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट मिले इसके लिए एक सघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमे पूर्व चेयरमेन जगदीश पालीवाल, उपप्रधान सुरेश जोशी, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका, , पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील जोशी, पूर्व रेलमगरा मंडल उपाध्यक्ष रतनलाल अहीर एंव ग्रामीण मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह मंडावाडा हे | आगे की रुपरेखा समिति तय करेगी| बैठक में जिला महा मंत्री महेश पालीवाल, श्रीकिशन पालीवाल, राजसमन्द ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, महामंत्री जवाहर जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पालीवाल  महिला मोर्चा जिला महामंत्री रत्ना गोस्वामी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, पार्षद हिम्मत मेहता, रमेश खींची, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बोथलाल जाट, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नर्बदा शंकर पालीवाल, चिकित्सा प्रकोष्ट जिलासंयोजक भूपेंद्र पालीवाल,मीडिया सेल जिलासंयोजक मधु प्रकाश, मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, राजकुमार अग्रवाल,चंद्रशेखर पालीवाल, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी,महामंत्री प्रकाश खेरोदिया, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पालीवाल, भगवान लाल जाट, बोथमल खडबामनिया, ओम पारिक, जिलामंत्री प्रमोद गोड,विनोद जोशी, भेरूलाल गायरी  सहित करीब सौ कार्यकर्ता मौजूद थे |

error: Content is protected !!