स्थानीय को टिकट देने की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया निर्णय

अबकी बार रेलमगरा-गिलुण्ड में होगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
rajsamand samachar 01राजसमन्द / भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रेलमगरा-गिलुण्ड क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में एक महासम्मेलन करने की घोषणा की हे | महासम्मेलन की घोषणा करते हुए रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी एंव महामंत्री प्रकाश खेरोदिया ने कहा की जो वर्षों से पार्टी की निष्ठांपूर्वक सेवा कर हे आखिर उन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मोका कब मिलेगा| दूसरी और ऐसे भी हे जिनका  विधान सभा की मतदाता सूचि में ही नाम नहीं फिर भी अपने आपको स्थानीय कहते हे| राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा हे | ११ अक्टूबर को अभिनंदन वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मलेन हुआ था जिसमे करीब दो हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था | राजनितिक द्रष्टिकोण से देखे तो राष्ट्रिय उपाध्यक्ष एंव विधायक किरण महेश्वरी के खिलाफ विरोध मुखर होता जा रहा हे | आज कांकरोली स्थित ऐ.सी.पी. होटल में स्थानीय प्रत्याक्षी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे सर्वसम्मति से महासम्मेलन का निर्णय लिया गया | सम्मेलन की तारीख की घोषणा भी जल्दी ही कर ली जायेगी | बेठक में राजसमन्द उपप्रधान सुरेश जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, महामंत्री जवाहर जाट, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका, जिला महामंत्री महेश पालीवाल,श्रीकृष्ण पालीवाल, रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी महामंत्री प्रकाश खेरोदिया, गोसंवर्धन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रतनलाल अहीर, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवींन नंदवाना, महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर पालीवाल, यूवामोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष  सुनील जोशी, नगर अध्यक्ष धीरज पालीवाल,पार्षद हिम्मत कुमावत, रमेश खींची, शिशुपाल चौधरी, पूर्व चेयरमेन जगदीश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

error: Content is protected !!