राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उदयपुर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव देश की राजनीती की दिशा और दशा दोनों तय करेगें इसलिए कार्यकर्ता को २६ अक्टूबर को उदयपुर में होने वाली जनजाति मोर्चा की महा रेली की तेयारी में जुट जाना चाहिए रेली को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे |कटारिया ने कहा की मोदी की आमसभा में उदयपुर संभाग की प्रत्येक विधानसभा के बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाग लेगा | भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रिय सचिव भूपेंद्र यादव ने कहा की कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी हे और आने वाला समय भाजपा का हे | दोपहर ३ बजे अभिनन्दन वाटिका में आयोजित बैठक का शुभारंभ भारतमाता,प.दीनदयाल और डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ | बैठक में जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, विधायक कल्याण सिंह, किरण महेश्वरी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरिओम सिंह राठोड, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर,पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठोड,बंशीलाल खटिक, जिला एंव मंडल के सभी पदाधिकारी,युवा मोर्चा एंव सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थे|