राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि नवमतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता है। नवमतदाता लोकतंत्र की आधारशिला है। यही राष्ट्रवाद को सशक्त बना सकता है। किरण बुधवार को राजसमंद के वृंदावन गार्डन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि नवनतदाता प्रायः दुविधा एवं असमंजस रहता है कि किस राजनीतिक दल को समर्थन दें। देश में अनेक सोच एवं विचारधारा के दल है। नवमतदाता को राष्ट्रीयता एवं विकास की राजनीति से जोड़ने में भाजपा अग्रणी है।
किरण नें कहा कि नवमतदाता मतदान के प्रति पूर्ण रुची रखें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाए, यह भाजपा का लक्ष्य है। इसी क्रम में भाजपा 22 अक्टूबर को कांकरोली के कुमावत समाज के नोहरे में नवमतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित कर रही है। राजग के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी भी नवमतदाताओं को लोकतंत्र की मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसे अभिनंदन समारोहों को प्रमुख माध्यम मानते हैं।
किरण नें कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव राजस्थान के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक एवं निर्णायक होंगे।आज युवा वर्ग में चल रही मोदी लहर की आंधी से कांग्रेस भयभीत है। विगत 5 वर्षों में कांग्रेस की केन्द्र और राजस्थान सरकार नें युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुई है।
किरण नें कहा कि नवमतदाता अभिनंदन समारोह की सफलता के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, मदतदान केन्द्र प्रभारी एवं पालक और पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जा कर नवमतदाताओं को तिलक लगा कर समारोह मे आने का निमंत्रण दे रहे हैं। समारोह में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि हैं।