पोलिंग बूथ पर बैठा कार्यकर्ता सबसे ज्यादा निष्ठावान-किरण

171013 Youth Workersराजसमंद। चुनावो मे पोलिंग बुथ पर बैठा कार्यकर्ता सबसे ज्यादा कर्मठ व निष्ठावान होता है, हर वक्त व्यस्त भी रहता है। यह विचार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी ने शनिवार को प्रज्ञा विहार मे आयोजित भाजपा कि बुथ पालक व अभिकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा बुथ पर सेना मजबूत तो पार्टी भी मजबूत होगी, इसीलिए पार्टी ने सुराज यात्रा के समापन मे बुथ स्तर से ऐतिहासिक सभा जिसमे चार लाख लोग शामिल हुए, जयपुर मे आयोजित की।
विधायक माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओ से आव्हान करते हुए, चुनावो मे पार्टी के लिए एकजुट होकर लग जाने को कहा और जानकारी दी जिसमे हर बुथ पर बारह सदस्यो की टीम गठित करना, नवमतदाता जो हाल ही मे 18 वर्ष पूर्ण किए है का सम्मान समारोह आयोजित करना, प्रदेश से दो सौ रथो को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजै द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना करना, जो हर विधान सभा मे जाकर प्रचार प्रसार करेंगे आदि विषयों की जानकारी भी दी।
विधान सभा के बीएलए प्रथम सत्यप्रकाश काबरा ने बुथ स्तर पर बैठक करना, नए नामो को जोडना व सूची का आंकलन करना आदि की जानकारी दी। प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपाई नेता बंशीलाल हींगड ने की। सर्वप्रथम भारत माता, जनसंघ संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके उपरान्त विधायक माहेश्वरी का माल्यार्पण व चुनरी ओढाकर स्वागत सम्मान किया एवं अन्य प्रतिनिधियो का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को प्रधान देऊबाई खटीक, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व चौयरमैन दिनेश पालीवाल, नप उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाडा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लहरूलाल जाट, नन्दकिशोर बागोरा, बंशीलाल सालवी, नर्बदाशंकर पालीवाल, मांगीलाल कुमावत, जगदीश पालीवाल, श्यामसुन्दर पालीवाल, रोशन टुकलिया, रामजी गायरी, नाथुलाल गुर्जर ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण पूर्बिया ने किया। इस मौके पर राजसमंद विधान सभा से सम्पूर्ण 223 बुथ स्तर से कई कार्यकर्ता, पार्षद, जि.प.सदस्य, प.स.सदस्य, पदाधिकारी, बुथ पालक व अभिकर्ता एवं सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!