राजसमन्द, राजसमन्द के उप प्रधान सुरेश जोशी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी में आवेदन किया हे| जोशी ने प्रदेश अध्यक्षा वसुंधरा राजे सिंधिया और राष्ट्रिय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में बताया की राजसमन्द विधानसभा सीट के लिए स्थानीय प्रत्याशी का चयन किया जाना चाहिए, जोशी ने कहा की उनके अलावा कोई अन्य स्थानीय उम्मीदवार दावेदारी करता हे और पार्टी टिकट देती हे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी |ज्ञात रहे उपप्रधान जोशी ने संगठन एंव जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्व को बखूबी निभाया हे | इसके पूर्व जोशी ने राजसमन्द ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर लगातार दो कार्यकाल पुरे किय हे |पूर्व में पसून्द के उपसरपंच रहे जोशी ने कहा की पार्टी उन्हें क्षेत्र में सेवा का अवसर देती हे तो राजसमन्द के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे |