उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें राहुल गांधी के चुरू मे दिए गए वक्तव्य को हास्यास्पद एवं जनता का भावनात्मक शोषण करने का एक बचकाना प्रयास बताया है। राहुल गांधी नें अपरोक्षरूप से भाजपा पर उनकी दादी एवं पापा की तरह मार डालने का आरोप लगाया है। किरण नें कहा कि सर्वपंथ समभाम में सबसे बड़ी बाबक कांग्रेस पार्टी है।1984 में सिखों के नरसंहार के दोषियों के मूंह से भाईचारे की बाते सूनना अजीब लगता है। मुज्जफर नगर हो, या गोपालगढ़, सभी जगह साम्प्रदायिक झगड़ों में कांग्रेस की संलिप्तता जग जाहिर है। देश के विभाजन के लिए भी एकमात्र नेहरू परिवार एवं कांग्रेस पार्टी दोषी है। किरण नें कहा कि कांग्रेस नेता ऐतिहासिक तथ्यों एवं साक्षियों को झुठलाकर झूंठ को सच प्रमाणित करना चाहते है। देश के नागरिकों को राजनैतिक अधिकार राहुल गांधी की दया से नहीं, संवैधानिक व्यवस्थाओं से मिला है।
किरण में कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक परिवार के 3-4 व्यक्ति चलाते है। किन्तु भाजपा में लाखों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से नीतियां बनती है एवं निर्णय होते है। भ्रष्टाचार, महंगाई, कुशासन अवरूद्ध विकास, सीमापार खतरों एवं आतंकवाद पर राहुल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं की चुप्पी बहुत कुछ बोलती है।