पाक रेंजरों ने भारतीय सीमा के पास एक पागल गिरफ्तार किया

badmer thumbबाड़मेर / भारत पाकिस्तान की अन्तराष्ट्रीय सरहद पाकिस्तान के उमरकोट जिले की सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरो ने भारतीय सीमा से पाकिस्तान में घुसे एक पागल व्यक्ति को गुरूवार को गिरफ्तार किया। सीमा पार सर मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के गडरा सिटी सरहद पर पहुंचे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को हैदर चौकी के पास ग्रामीणों ने दबोच कर पाक रेंजरो को सुपुर्द किया। पाक रेंजरो का दवा हें की व्यक्ति भारत की गडरा रोड सरहद जो बाड़मेर जिले में हें से तारबंदी पार कर पाकिस्तान पहुंचा हें। पाक रेंजरो के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हें

जालम सिंह की जसवंत से मुलाक़ात 

शिव से मेरे अलावा कोई नहीं जीत सकता 
बाड़मेर शिव विधानसभा में मानवेन्द्र सिंह के सक्रीय होने से घबराए पूर्व विधायक जालम सिंह राव्लोत्त ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह से मुलाक़ात की। ऽप्ने समर्थको के साथ दिल्ली गए जालम सिंह ने जसवंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें शिव का गणित बताया। जालम सिंह का दावा की उनके अलावा शिव में कोई भी जीत नहीं सकता। यह बात जसवंत सिंह को भी कही ,जसवंत सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया की वो जलं सिंह की बात पार्टी लाइन तक पहुंचेंगे। अंतिम निर्णय प्रदेश अध्यक्ष ही करेगी। जसवंत सिंह ने समर्थको से अच्छे से बात की तथा उन्हें चाय नसते के बाद विदा किया
-chandan singh bhati 
error: Content is protected !!