माहेश्वरी नें कुशासन से प्रदेश की मुक्ति के लिए की प्रार्थना

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक नें आज मेवाड़ के विख्यात तीर्थ चारभुजा नाथ, द्वारकाधीश, श्रीनाथजी एवं बोहरा गणेश के दर्शन एवं अर्चना की। किरण नें राजस्थान और देश को कुशासन, भ्रष्टाचार और अक्षम नेतृत्व से मुक्ति दिलवाने के लिए प्रार्थना की। किरण माहेश्वरी को राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की भारी लहर दोड़ गई। आज 100 फीट रोड़ स्थित विधायक कार्यालय पर भारी संख्या में पुरे क्षेत्र से कार्यकर्ता पहूंचे और विधायक किरण का स्वागत किया। किरण नें कहा कि चुनाव संघर्ष विकट है। कांग्रेस भ्रष्ट आचरण और धनबल से चुनावों को प्रभावित करने का हर संभव प्रयास करेगी। कार्यकर्ता एवं जनता को सजग रह कर देश हित विरोधी शक्तियों को परास्त करना है। यह समय निर्णायक घड़ी का है।
किरण नें कहा कि कांग्रेस हार के भय से बौखला गई है। भाजपा, वसुंधरा राजे और नरेन्द्र मोदी पर अनर्गल आरोप लगा कर वह अपनी खीज मिटा रही है।

error: Content is protected !!