बीकानेर। विश्वास वाचनालय में शोक सभा आयोजित कर मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर रहे श्री ईश्वर दास रोहानी तथा मुंबई में वरिष्ठ कलमकार श्री किशन वरयानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनका निधन पिछले दिनों हो गया था। वक्ताआंे ने श्री रोहानी और वरयानी जी के निधन को सिंधी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। किशन सदारंगानी ने कहा कि इन दोनों समाजसेवियों का बीकानेर शहर और बीकानेर के लेखकों से गहरा लगाव रहा है। साहित्यकार मोहन थानवी ने वर्ष 2009 में जबलपुर में श्री रोहानी के सान्निध्य में बिताए समय एवं उनके साहित्य-संस्कृति के क्षेत्र में किए गए कार्यों का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि श्री किशन वरयानी ने हिंदू सिंधी दैनिक मुंबई में मुख्य संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र मंे नए आयाम स्थापित किए जिन्हें पत्रकार समाज व सिंधी समाज कभी भुला नहीं सकेगा। इस अवसर पर विनोद माथर, अनिल, आलोक, राजू भाटिया, किशन सदारंगानी, राजकुमार, कैलाश, अभिषेक अरोड़ा, केशव अरोड़ा आदि मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर रोहानी और वरयानी जी को श्रद्धांजलि दी।
मोहन थानवी
संस्थापक अध्यक्ष