भगवान परशुराम की जयन्ति पर निकाली विशाल वाहन रैली

parshuram 03 parshuram 01अजमेर। रविवार को भगवान श्री परशुराम की जयन्ति शहर में समारोह पूर्वक मनाई गई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी परशुराम जयन्ति के पावन अवसर पर एक विशाल वाहन रैली रविवार सुबह साढे 8 बजे रामगंज स्थित श्री बिखरे बालाजी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर सूचना केन्द्र पहुुंची। रामगंज से जगतगुरू निम्बार्क पीठ के युवाचार्य श्रीश्याशरण देव महाराज ने रैली का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर किया। वाहन रैली में भगवान परशुराम सहित रामदरबार और विभिन्न देवी देवताआंे की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चैयरमेन संजय शर्मा सहित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीपी गौड, सचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य और ब्राह्मण समाज के युवा वाहनों पर परशुराम की जय जयकार करते चल रहे थे।

error: Content is protected !!