एसीबी की कार्यवाही से सामने आ गये यूआईटी में भ्रष्टाचार के आरोप

devnani-2013-01-16अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि नगर सुधार न्यास में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार के सम्बंध में हमारे द्वारा लगातार लगाये जा रहे आरोप आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों द्वारा की गयी कार्यवाही से सबके सामने आ गये है। उन्होंने कहा कि सरकार के ईशारे पर एसीबी की कार्यवाही में न्यास अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत को बचाने का प्रयास किया जाना अत्यन्त शर्मनाक है।

देवनानी ने कहा कि एसीबी की कार्यवाही के इतने घण्टे बाद तक न्यास अध्यक्ष शाहनी को नहीं हटाया जाना इस बात को प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भ्रष्टाचार को सीधे-सीधे संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले से सम्बंधित जितने भी सबूत एसीबी के पास है वो सब तत्काल सार्वजनिक किये जाने चाहिए अन्यथा इनसे छेड़छाड़ होने की पूरी सम्भावना रहेगी। उन्होंने कहा कि पिड़ीत व्यक्ति लगातार यह कह रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में कई कांग्रेसी नेता व अधिकारी शामिल है इन सबका खुलासा जल्द किया जाना चाहिए।
देवनानी नेे यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अजमेर शहर में एक के बाद एक भ्रष्टाचार के नये मामले उजागर होते रहे है। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार के अकुशल नियंत्रण व मूक संरक्षण के ही परिणाम है।
उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से मांग की है कि न्यास अध्यक्ष शाहनी को तत्काल पद से हटाए साथ ही इस मामले में लिप्त अन्य नेताओं व अधिकारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही कराऐ।

 

error: Content is protected !!