महेश जयंति महोत्सव अजमेर और पुष्कर में मनाई धूमधाम से

maheshwari jayanti 01अजमेर। श्री माहेश्वरी समाज संस्था के तत्वाधान में मनाये जा रहे महेश जयंति महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को खाईलैंड मार्केट स्थित राजराजेश्वर मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। गाजेबाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा मंे शिव परिवार, मां दुर्गा, हनुमानजी और राधाकृष्ण की झांकी आर्कषण का केन्द्र बनी रही। खाईलैंड मार्केट से शुरू हुई शोभायात्रा स्थानीय मार्गो से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंची। जहां शाम को महाशिव की महाआरती कर सहभोज का आयोजन किया गया।

pushkar mehesh samaj ne shobha yatra nikali 01 pushkar mehesh samaj ne shobha yatra nikali 02मंगलवार को माहेश्वरी पंचायत पुष्कर के तत्वाधान में माहेश्वरी युवा मंडल और महिला मंडल के द्वारा श्री महेश जयंति महोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी सेवा सदन में सुबह शिव आरती के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने भाग लिया। माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर से गाजेबाजांे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान महेश की नयनभिराम झांकी के अलावा, शिव भगवान और शिव परिवार की झांकी आर्कषण का केन्द्र रही। वहीं बालक बालिकाओं के लिए खेलकूल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि आरएएस एलएन मंत्री थे जबकि अध्यक्ष सुनिल मुंदडा ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु सोमानी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!