सेवा पूरी होने पर व.अ. पुष्पा साधवाणी का सम्मान

DSC_0331अजमेर – शिक्षा विभाग से लगभग 36 वर्ष की सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत होने पर वरिष्ठ अध्यापिका पुष्पा साधवाणी का आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने बताया कि पुष्पा साधवाणी ने अपने कार्यकाल में शिक्षण कार्य के साथ सिन्धु संस्कृति को युवा पीढी से जोडने का भी कार्य किया। इन्होने मदार क्षेत्र में महिलाओं को सनातन संस्कृति की सेवा हेतु निरन्तर कार्य करते हुये भी मिसाल कायम की है, जिसके लिए उन्हे सम्मानित किया गया। सम्मान में शॉल श्रीफल, चित्र, धार्मिक गं्रथ भेंट किये गये।
 इस अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,स्वामी समूह के प्रबन्ध निदेशक कवंलप्रकाश किशनाणी, सिन्धु समिति के अध्यक्ष भगवान साधवाणी, जयकिशन हिरवाणी, महेश टेकचंदाणी, हरीश केवलरामाणी, किशन केवलाणी, पारस लौंगाणी, पार्षद खेमचन्द नारवाणी, तुलसी सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(महेश टेकचंदाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477
error: Content is protected !!