
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रविवार को दयानंद आर्य बालिका महाविद्यालय मे 7 दिवसीय रंगाली प्रतियोगिता का आयेजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की दिव्या प्रजापति एवं छात्राओ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श गीत को समुह गान के रुप मे प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अलग- अलग समुहो मे विविध तरह की मन भावन रंगो मे आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान हुए कार्यक्रम मे छात्राओ को सुचना के अधिकार एवं संविधान के हक के बारे म अतिथि अशोक सेन ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हंसा भाटी ने किया।
विधायक रावत द्वारा चांगगेट सुलभ कॉम्पलेक्स का उद्घाटन
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के ह्दय स्थली एवं अति व्यस्त चांग गेट पर रविावार को विधायक शंकर सिंह रावत ने सुलभ कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। चांगगेट गांधी चौंक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मंगलसिंह मोनू के नेतृत्व मे व्यापारियो ने विधायक रावत का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू ने बताया कि चांगगेट क्षैत्र मे ग्रामीणो एवं शहरवासियो का आवागमन रहता है। पिछले लम्बे समय से सुलभ शोचालय नही होने से समस्या झेल रहे लोगो को विधायक रावत के प्रयासो से राहत मिली है।
अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त किया
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकटवर्ती सेंदडा उप तहसील में खान एवं भू विज्ञान विभाग ने अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की। माइंस फोरमैन कमल किशोर सोलंकी ने बताया कि शनिवार शाम को विभाग की ओर से अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर टीम ने सेंदड़ा थाना क्षेत्र में काणूजा के समीप जांच कार्रवाई की। काणूजा की ओर से रहे ट्रैक्टर को रूकवाकर चालक से बजरी की रॉयल्टी रसीद की जानकारी ली। मगर वह इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे सका। अधिकारियों ने ट्रेक्टर को जब्त कर सेंदड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। विभागीय अधिकारियों ने नियमानुसार 25900 रूपए की जुर्माना राशि वसूली। टीम में सोलंकी के साथ दिनेश बोहरा और नीरज जैन समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।