अजमेर 21 मईं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी के निर्देशानुसार तथा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव की सहमति से भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री पिंकेश पोरवाल ने श्री अनीश मोयल को भाजपा अजमेर शहर जिला मीडिया प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है ।
श्री अनीश मोयल ने इस अवसर पर कहा की वे पार्टी मे मीडिया से संबंधित कार्यो को गतिशील करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव विधायक व मंत्री श्री वासुदेव देवनानी श्रीमती अनिता भदेल महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत जयकिशान पारवानी रमेश सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम रतन आर्य एवं प्रचार मंत्री श्री शरद गोयल सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को धन्यवाद व अनीश मोयल को बधाई दी।
शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री भाजपा शहर जिला