मुझे भाजपा ने पहचान व मान सम्मान दिया व हमारी माँ हमारी पार्टी है। – अनिता भदेल
आर्य मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
अजमेर 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल अजमेर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बालाजी फॉर्म हाउस में कार्यकर्ताओं के भारी जोश के साथ सम्पन्न हुआ।
मण्डल अध्यक्ष रमेश मारू ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया आव्हान कांग्रेस मुक्त भारत के साथ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस मुक्त अजमेर बनाना है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विकास और कुशल शासन के लिये अजमेर नगर निगम में अपने प्रत्याक्षीयों को जीता कर भाजपा का परचम फैहरायेगा। जब विवेकानन्द जी शिकागों गये थे और उन्होने भाषण दिया था और पूरी दुनिया उनकी तरफ देख रही थी वहीं गौरव अब जब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशों में जाकर जब भाषण दे रहे है तो पूरी दुनिया अब हमें सम्मान के साथ देख रही है, जिससे हम सभी कार्यकर्ता गौरव व सम्मान महसुस कर रहे है। कांग्रेस ने 2008 से 2013 तक राजस्थान को आर्थिक दृष्टि से कमजोर कर दिया। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा में कमी आने लगी जनता परेशान हो गयी जनता के जनादेश में 2013 में भाजपा की सरकार आई तब हमारी लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सता सम्भालते ही राजस्थान में अटलजी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिये राजस्थान की सभी नदियों को जोड़ने का काम प्रारम्भ कर दिया। हर क्षेत्र में राजस्थान कैसे स्वाभिमान के साथ खड़ा हो उस पर कार्य करने प्रारम्भ कर दिये। सरकार द्वारा किये गये कार्यो को जनता तक पहुंचाने में नगर निगम में बोर्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री वीरमदेव सिंह जी ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के नाते हर घर में सम्पर्क करना है और यह सही मौका है हम अपने विचारों को घर-घर पहुंचाये।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता जी भदेल ने कहा कि हर नेता की पहचान उसकी पार्टी है और जो हमने यह पद और मान-सम्मान व गौरव पाया है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते और हमें अब सही मौका है अजमेर को स्मार्ट सिटी और हेरिटेज सिटी बनाना है तो कांग्रेस मुक्त अजमेर करके शहर को विकास की गंगा की तरफ ले जाना है। इस मण्डल के 10 के 10 वार्ड जीत कर अजमेर के मिशन 60 को हासिल करना है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें विचार, अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है और इसका छोटा सा कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन जाता है, यही लोकतंत्र है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा चलायी गयी भामाशाह योजना के जरिये लोगों के पैसे सीधे उसके अकाउण्ट में जमा हो रहे है परन्तु कांग्रेस करपशन का दूसरा नाम हमें सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रिती-नीति से लोगों को जोड़ना व अनुशासन बनाये रखने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व एमएलए हरीश झामनानी व बी.एल.ए. प्रथम व शहर जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह जी शेखावत, जिला मंत्री नरपत सिंह, कंवल प्रकाश किशनानी, मण्डल अध्यक्ष रमेश मारू, डॉ. धर्मू लौंगानी, ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सम्पत सांखला ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की व भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिला मंत्री अमृत नाहरिया, महामंत्री गजेन्द्र शर्मा (अटल), सतीश कलवानी, देवेन्द्र शेखावत, पार्षद लाली देवी डेंडवाल, पवन सिवासिया, खेमचन्द नारवानी, शंकर नाथ, मुकेश खिंची, घनश्याम खत्री, ओमप्रकाश बाकोलिया, ताराचन्द छबलानिया, कमल पंवार, व इस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मण्डल में रहने वाले जिला कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी, पार्षद व पूर्व पार्षद, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व बूथ पालक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल के समस्त बी.एल.ए. 2, मण्डल स्तर पर वार्ड चुनाव आवेदनकर्ता समर्थकों के साथ व मण्डल स्थरीय बूथ समस्त कार्यकर्ता ने भाग लिया।
रमेश मारू
मण्डल अध्यक्ष आर्य मण्डल
9414379755