निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के दाहरसेन मण्डल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह संकल्प दिलाया शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. देवनानी ने
v devnani 1अजमेर, 30 जुलाई, 2015। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अजमेर के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का संकल्प दिलाया। प्रो. देवनानी आज स्थानीय हंस पेराडाईज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के दाहरसेन मण्डल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि हम सभी को निगम चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के उम्मीदवार को जिताना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिसे भी उम्मीदवार घोषित किया जाऐ हम-सभी को मिलकर उसे जिताना है।
देवनानी ने कहा कि निगम में कांग्रेस के वर्तमान मेयर के पांच वर्ष के निराशापूर्ण कार्यकाल से शहरवासी त्रस्त है और समय आ गया है कि निगम में भाजपा का मेयर बनाकर शहर की जनता को राहत प्रदान कराई जाऐ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप धनकड़ ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि जिस प्रकार पिछले लोकसभा व विधान सभा चुनावों में आप सभी लोगों ने काग्रेस को चारो खाने चित कर जनता को कुशासन से मुक्ति दिलाई उसी क्रम में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अजमेर नगर निगम में लगातार पांचवी बार भाजपा का बोर्ड बनाना है साथ ही मेयर भी भाजपा का ही बनाना है ताकि शहर के विकास को गति मिल सके।
प्रदेश मंत्री एवं महासम्पर्क अभियान के अजमेर जिले के प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि जिस प्रकार सदस्यता अभियान में हमने तन-मन-धन लगाकर अजमेर में 01 लाख आठ हजार सदस्य बनाये है उसी प्रकार महासम्पर्क अभियान में भी उन सभी से सम्पर्क कर उनको भाजपा का कार्यकर्ता बनाना है।
शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को विशवास दिलाया कि अजमेर नगर निगम चुनावों में भाजपा कम से कम 55 सीटों पर विजयश्री प्राप्त करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर को स्मार्टसिटी बनाने के सपने को पूरा करेगी।
इस अवसर पर पूर्व मेयर एवं शहर महामंत्री श्री धर्मेन्द्र गहलोत, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जिला कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुलोचना शुक्ला, जिला मंत्री दिपेन्द्र लालवानी, विनोद कंवर, रश्मि शर्मा, प्रचार मंत्री शरद गोयल, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, महामंत्री राजू धावा, दीपक शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारीक सहित शहर जिला के पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!