अजमेर को कांग्रेस मुक्त बनाएं -देवनानी

111शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा की अजमेर को कांग्रेस मुक्त बनाते हुए नगर निगम चुनाव मे शत प्रतिशत विजय प्राप्त करनी है।
भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर के पृथ्वीराज मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज स्थानीय जनकपुरी मे संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए मा. शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा की जिस प्रकार विधान सभा व लोकसभा चुनावों मे भाजपा को भारी सफलता प्राप्त हुई, उसी प्रकार हम सभी को कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अजमेर को कांग्रेस मुक्त बनाते हुए नगर निगम चुनाव मे शत प्रतिशत विजय प्राप्त करनी है।
प्रो देवनानी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहा सभी को मान सम्मान मिलता है, आप कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा इस मुकाम पर पहुँची है की केंद्र व राज्य मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, जो निरंतर सभी का विकास कर रही है। भाजपा का मूल नारा भी यही है- सबका साथ सबका विकास , हमे इसी क्रम मे अजमेर के निगम पर भाजपा का बोर्ड बनाना है, साथ ही मेयर भी भाजपा का बनाना है, ताकि अजमेर के स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके ।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री बीरमदेव सिंह ने कहा की जिस प्रकार हम सभी ने मिलकर भाजपा के सदस्यता अभियान को पूर्ण किया, उसी क्रम मे महासंपर्क अभियान मे सभी सदस्यों से संपर्क कर उन्हे भाजपा की रीति – नीति से अवगत करा कार्यकर्ता बनाना है। श्री बीरमदेव ने कहा की आगामी निगम चुनाव मे सभी 60 सीटों पर जीत हासिल कर अजमेर को कांग्रेस मुक्त करना है।
शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को एकमुखी होकर भाजपा के उम्मीदवार को जितना है। आवेदन तो प्रत्येक वार्ड से एक से अधिक आए है, पर पार्टी का उम्मीदवार कोई एक ही बनेगा, अत हम सभी को कमल के फूल को अपना उम्मीदवार मानते हुए भाजपा के पक्ष मे मतदान कराना है। कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष श्री योगेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। संचालन मण्डल महामंत्री श्री प्रकाश चैरसिया ने किया व धन्यवाद मंडल महामंत्री श्री प्रकाश बंसल ने दिया।
भाजपा शहर प्रचार मंत्री शरद गोयल ने इस अवसर पर मतदाता सूची की तकनीकी जानकारी सभी को दी एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर मतदाता का नाम सर्च करे का सभी को प्रशिक्षण दिया। जिसमे श्री अनुपम गोयल ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न ए पी जे अब्दुल कलाम साहब को 2 मिनिट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर पूर्व मेयर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, शहर जिला महामंत्री श्री रमेश सोनी, उपाध्यक्ष सतीश बंसल, प्रचार मंत्री शरद गोयल, युवा मोर्चा जिला अध्यकश विनीत पारीक, शिव प्रकाश वर्मा, विधया हरचंदानी, गोपाल सिंह, अमरसिंह मकवाना, विजय टांक, गोविंद बंसल, विजय खंडेलवाल, आशा लखन, बालेश गोहिल, सैयद सलीम, फरहद सागर, धर्मराज जाटव, गोपाल बंजारा, शंकर चावारिया, रोशन पठान, भारती श्रीवास्तव, भागीरथ जोशी, संपत संखला, राजकुमार जाटव, ज्ञानचंद शर्मा, रीता जैन, विजय साहू, पायल साहू, के के त्रिपाठी, पुष्पेंद्र गौड़, भोजराज जोशी, राहुल जएसवाल, रवि मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी व सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!