कांग्रेस किस मुहं से जनता के बीच जायेगी- अनिता भदेल

झलकारी बाई मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
a4a3अजमेर 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी झलकारी बाई मण्डल अजमेर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दयासुख भवन एस.बी.बी.जे. बैंक के सामने नाका मदार में सम्पन्न हुआ।
मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता जी भदेल ने डॉ. कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उन्होने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार रही है और कांग्रेस ने आकाश से पाताल तक घोटाले ही घोटाले किये है और जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। विधानसभा व लोकसभा में उन्हें जनता ने अस्वीकार कर दिया है अब वह किस मुंह से जनता के बीच में वोट मांग सकेगें कांग्रेस का मतलब करपशन है जनता को विकास चाहिए और माननीय मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा राजस्थान में जो विकास की योजनायें जब अब जमींन पर उतर रही है उससे आने वाला समय राजस्थान को एक विकसित राज्य के रूप में देखेगा। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को हमारे देश का हर व्यक्ति ही नहीं चाहता बल्कि विदेशों में जब उनके कार्यक्रम हो रहे है तो वहां की जनता लाखों की तदाद में एकत्रित होकर उन्हें सुन रही है। उससे हमारे भारत का मान सम्मान भी बढ़ गया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का सपना है कि अजमेर को हेरिटेज सिटी व स्मार्ट सिटी बनाये उसके लिये हम सब को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी को विजयी बनाकर नगर निगम चुनाव मिशन-60 को हासिल करना है और यहीं मौका है भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री वीरमदेव सिंह जी ने कहा कि नगर निगम चुनाव का जो यह विगुल बजा है यह राजस्थान के सभी नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फैहराना है और अब नगर निगम आपको मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के झोली में डालना है उसके लिये सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा के प्रत्याक्षी को विजयी बनायेगें। दूनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता अब एक ही मिशन पर कार्य कर रहे है ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है’’ उसके लिये महासम्पर्क अभियान के जरिये घर-घर दस्तक दे रहे है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि हमें 1990 से आज तक जो कार्यकर्ताओं के बुते पर बोर्ड बनाया है उसे हम जारी रखेगें तथा पिछली बार जो हम से चुक हुई थी कि कांग्रेस का मेयर चुन लिया गया जिससे शहर गर्त की ओर चला गया। हम सब कार्यकर्ताओं को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके पदचिन्हों के चलकर असली कार्यकर्ता की पहचान दिखानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने महासम्पर्क अभियान पर प्रकाश डाला व केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
बी.एल.ए. प्रथम व शहर जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह जी शेखावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता यदि ठान ले तो निगम में बोर्ड हमारा ही बनेगा तथा हमारे कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है हम जैसा कहते है वैसा करते है।
इस अवसर पर शहर जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल, डॉ. प्रियशील हाड़ा, राजेश घाटे, कंवल प्रकाश किशनानी, मोहन राजोरिया ने अपने विचार रखें।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने किया व धन्यवाद मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व राष्ट्रपति श्री ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की व भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र को नमन किया।
इस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बलराज कच्छावा, जितेन्द्र अरोड़ा, वरण दीप, भगवान खरे, हेमेन्द्र सांखला, गणेश जी चितौडिया, राजेश बढ़ाणा, महेन्द्र भाटी, कमलेश बुंदेल, गौरव टांक, संजय परिहार, प्रितपाल सिंह दुआ, प्रमोद पंवार, कृष्णा सोनी व जिला कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी, पार्षद व पूर्व पार्षद, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व बूथ पालक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल के समस्त बी.एल.ए. 2, मण्डल स्तर पर वार्ड चुनाव आवेदनकर्ता समर्थकों के साथ व मण्डल स्थरीय बूथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिनेश चौहान
मण्डल अध्यक्ष झलकारी बाई मण्डल
9887416816

error: Content is protected !!