दो दिनों से घर से लापता थी, कुएं में तैरती दिखी चप्पल व ओढ़नी ग्रामीण व दमकलकर्मी कुएं में शव को ढूढ़ते हुए।शव को कुएं से बाहर निकालते हुएदमकलकर्मी युवरात सिंह कुएं में से शव को लाने जाते हुए।जवाजा। जवाजा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नरबदखेड़ा गांव में मंगलवार शाम को महिला की कुआं में गिरने से मौत हो गई। नरबदखेड़ा निवासी सीमा पति विक्रमसिंह उम्र 21 वर्ष सोमवार सुबह से शौंच के लिए घर से निकली थी। दो दिनों तक पता लगाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। तब अचानक महिला की कुएं में तैरती चपल व ओढ़नी नजर आई। परिजनों ने इसकी सूचना लोगों को दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। ब्यावर से दमकलकर्मी नरबदखेड़ा पहुंचकर कुएं का पानी तोड़ कर बलाई की सहायता से शव को चार घंटों से बड़ी मुशकिल से बाहर निकाला। जवाजा थानािधकारी राजेश ने बताया कि मामला कायम कर लिया गया है। घर के पास खेत पर बिना जगत का कुआं होने के कारण महिला को दिखाई नहीं दिया, महिला गिर गई। गिरने से महिला को चोटें आईं है। इस कारण महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। राजकिय अमृतकौर अस्पताल ब्यावर में शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। Bhagwan Singh