अजमेर के सैकड़ों कांग्रेसियों ने राजस्थानी साफा पहन कर भाग लिया

FullSizeRenderअजमेर 6 मई। अगस्ता घोटाला समेत तमाम दूसरे मुद्दों को लेकर दिल्ली मे जंतर-मंतर से संसद तक कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ मार्च मे शामिल होने अजमेर के सैकड़ों कांग्रेसियों ने राजस्थानी साफा पहन कर भाग लिया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुऐ साथ ही इसमें लोकसभा और राज्य सभा के तमाम सांसद भी मौजूद थे।
संगठन के अध्यक्ष विजय जैन के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों से बसों व निजी वाहनो से सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ मार्च मे शामिल होने दिल्ली पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात की और राजस्थान भर से आऐ कांग्रेसी ए.आई.सी.सी. कार्यालय से सचिन पायलट के साथ राजस्थानी साफा पहन कर मार्च में शामिल हुऐ।
जैन के अनुसार लोकतंत्र बचाओ मार्च के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी, जिसके थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया रिहाई के बाद सोनिया-राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद संसद भवन पहुंचे और कार्यवाही में हिस्सा लिया इससे पहले अपने संबोधन में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा सभी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया अपने संबोधन में सभी नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर बल दिया।
अजमेर से सैकड़ों कार्यकर्ता अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में दिल्ली गये जिनमे प्रमुख रूप से अमोलक छाबड़ा, सुकेष कांकरिया, अजय तैंगोर, विजय नागौरा, अषोक बिंदल, आरिफ हुसैन, अंकुर त्यागी, बिपिन बैसिल, षिवराज भडाना, मनीष सेठी, सबा खान, लोकेष शर्मा, शैलेन्द्र अग्रवाल, कैलाष कोमल, महेष यौहान, अरूणा कच्छावा, बालमुकूंद टांक, अब्दुल रषीद, शमषुद्दीन, नवीन भाटी, दयानन्द चतुर्वेदी, बाबर खान, योगेन्द्र सैन शामिल थे।
भवदीय
विजय जैन

error: Content is protected !!