मेघवाल संस्थान के भवन का विधानसभा अघ्यक्ष ने किया लोकार्पण

संसदीय सचिव ने की विधायक कोष से दस लाख देने की घोषणा
zxअजमेर 15 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल के हाथों राजस्थान मेघवाल शिक्षा शोध संस्थान एवं सेवा ट्रस्ट कायड़ के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण रविवार को किया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्राी श्री यूनुस खान अतिविशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने संस्थान द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए अच्छे कार्यों की शुरूआत करना अनिवार्य है। यह शुरूआत सरल होती है लेकिन उसको ंलम्बे समय तक सही तरीके से सम्पादित करना चुनौतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात राजनिति के क्षेत्रा में विभिन्न बदलाव आए है। प्रारम्भिक 30 वर्षों का कार्यकाल प्रयोगधर्मी राजनिति का रहा। उसके पश्चात 30 वर्षों तक राजनितिक दलों का समय आया वर्तमान में राजनिति का अम्बेडकर युग चल रहा है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर सामाजिक जागृति का पर्याय बने हुए है। समाज का वंचित वर्ग ने विकास की जो गति पकड़ी है कुछ ही समय में यह सबके साथ अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर के सिद्धांत समय के साथ ज्यादा प्रासंगिक हुए है। उनका दर्शन सामाजिक समरसता लाने के लिए आवश्यक है। उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर ही संविधान का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक कार्यों की रफ्तार बढ़ाने की वकालत की।
सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पर्यावरण मंत्राी श्री युनूस खान ने कहा कि अन्तिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का दायित्व समाज के प्रबुद्ध वर्ग का है। प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा समाज के हर क्षेत्रा का विकास करके अम्बेडकर के सपने को सच करना होगा। उन्होंने संस्थान को एक लाख एक हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की आलोचना करने वाले कार्य का विश्लेषण करके उसको निखारने का कार्य करते हैं।
संसदीय सचिव तथा पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने संस्था के लिए हमेशा तत्पर रहने का वादा किया तथा विधायक विकास कोष से दस लाख की राशि संस्थान को उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
लोकार्पण समारोह को पूर्व मंत्राी भंवर लाल मेघवाल, जैसलमेर जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद, संस्था अध्यक्ष तथा पूर्व आईएएस श्री डी.आर. जोधावत ने भी सम्बोधित किया।

error: Content is protected !!