*यूनाइटेड अजमेर के “स्वस्थ अजमेर” अभियान में बढ़ी महिलाओं की संख्या

IMG-20160530-WA0002IMG-20160530-WA0005IMG-20160530-WA0003यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव) अजमेर के स्वस्थ अजमेर अभियान का तीसरा शिविर रविवार 29 मई 2016 को सुप्रभात अजमेर की राग पर आयोजित हुआ। सर्वप्रथम संन्यास आश्रम द्वारा “प्रभात फेरी” निकाली गई। फिर मधुर सितार व तबला वादन के साथ हुई अजमेर को *सुप्रभात* कहा गया …शास्त्रीय संगीत की मनमोहक धुनो ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध किया….शिविर में पिछली बार की ही तरह इस बार भी तन-मन मस्तिष्क और आत्मा को स्वस्थ करने की गतिविधियाँ संचालित हुई जिसमे अजमेरवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में इस बार अजमेर डेयरी द्वारा सरस छाछ का निशुल्क वितरण किया गया।

यूनाइटेड अजमेर के स्वस्थ अजमेर शिविर में सहज मार्ग (हार्टफुलनेस) ने तनावपूर्ण जीवन में तनावमुक्ति और स्वस्थ अजमेर के लिए मैडिटेशन का आयोजन इस बार भी निशुल्क करवाया। इस अभियान का आकर्षण रहा नेचुरोपैथी का checkup शिविर … सभी नागरिक अपना चेकअप करवाने को उमड़ पड़े।

*शिविर में महिलाएं की सहभागिता बढ़ी*
तीसरे शिविर में इस बार महिलाओं और लड़कियों की संख्या अभी तक सबसे ज्यादा रही। महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को सशक्त किया है। महिलाओं और लड़कियों की बढ़ती संख्या ने यह दर्शाया है कि स्वयं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक करने में महिलाए अब घरो से बाहर निकलने लगी है। स्वस्थ अजमेर इवेंट में इस बार सतोलिया का मैच करवाया गया।

माताओं ने अपनी बच्चियों के साथ बच्ची बनकर सतोलिया खेला और पुरुष वर्ग को करारी शिकस्त दी।

यूनाइटेड अजमेर की बच्चों के साथ बच्चे बन कर अपने बचपन के खेलों को खेलने की जिद्द रविवार को आखिर पूरी हो गई। रविवार को सुभाष उद्यान में माताओं ने अपनी बच्चियों और बच्चों के साथ सतोलिया खेला। जिसमे माताओं ने बच्चियों के साथ अपने बचपन को ताजा करते हुए अपनी उम्र को नजरंदाज किया और बच्चियों की बराबर बन सतोलिया खेला जिसमे महिलाओं ने पुरुष वर्ग को हराया।

*बच्चों ने जम कर की स्केटिंग*
स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम में बच्चों ने स्केटिंग के कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।

*इस बार महिलाओं ने संभाली योग और एरोबिक्स की कमान संभाली*
इस बार महिलाओं ने कठिन योग मुद्राएं बना कर वाह वाही लूटी।

यूनाइटेड अजमेर के “स्वस्थ अजमेर” आयोजन में नगर निगम, सरस डेयरी, पतंजलि, पंडित रामलाल माथुर संगीत महाविद्यालय , सन्यास आश्रम , सहज मार्ग, सहज योग , बिग एफएम आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में सुशील पाल, ॐ स्वरुप माथुर, एस एन नुवाल, आर बी सिसोदिया, नरेंद्र सिंह राठौड़, रोहित कुमार अलोक शर्मा, मनीष पाल आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

कीर्ति पाठक
( संस्थापक )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 9672124269
ईमेल :- unitedajmer@gmail.com

सुशील पाल
( मीडिया प्रभारी )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 7665760777

error: Content is protected !!