निगम के सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया

zग्रीन-आर्मी, थिंक-अतरंगी एवं वार्ड-3 के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 05-06-2016 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भाग निभाने वाले निगम के सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
इस मोके पर वार्ड-3 के 30 सफाई-कर्मचारियों को एंव क्षेत्रवासियो को तुलसी के पौधे भेंट किये गए तथा साथ ही साथ वार्ड में 3,000 पौधों को आगामी वर्ष में लगाने का संकल्प लिया गया। बी.के.कॉल नगर (अम्बे विहार) विकास समिति द्वारा भी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगम महापोर श्री धर्मेन्द्र जी गहलोत , अध्यक्ष श्री तुलसी जी सोनी , ग्रीन आर्मी के सिद्ध जी भटनागर, गौरव जी, सौरभ जी, R.J.पिया जी सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!