अजमेर 9 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति एवं भारतीय सिन्धु सभा अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा दाहरसेन के 1305वें बलिदान वर्ष के अवसर पर लीलेश्वर महादेव मन्दिर धोलाभाटा, पार्वती उद्यान व ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट, झूलेलाल मन्दिर मदार, सिन्धु भवन पंचशील नगर में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में रखा गया।
समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने अंदाज में सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के चित्र को अलग अलग रंगो से सजाया और अपनी प्रतिभा को दिखाया।
इस प्रतियोगिता में लीलेश्वर महादेव मन्दिर धोलाभाटा शिविर में प्रथम गिन्नी मनवाणी, द्वितीय अक्षज चैनाणी, तृतीय गुजंन तोलाणी रहे। झूलेलाल मन्दिर नाका मदार में प्रथम नीरज जेंठवाणी, द्वितीय दिव्या बच्चाणी, तृतीय रोहित रामचंदाणी रहे। पार्वती उद्यान अजयनगर में प्रथम हर्षिता जैनाणी, द्वितीय उर्विशी रामनाणी, तृतीय लाभेश चेलाणी रहे। ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में प्रथम टीना मोटवाणी, द्वितीय करण लालवाणी, तृतीय विशाल गुलवाणी रहे। स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट देहली गेट में प्रथम रिया वाधवाणी, द्वितीय रिया माखीजा, तृतीय योगिता टिक्याणी रहे। सिन्धुभवन पंचशील नगर में प्रथम देव विधाणी, द्वितीय खुशी मीरचंदाणी, तृतीय शिवम शाहणी रहे।
इन सभी विजेताओं को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 16 जून 2016 को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। अन्य बाल संस्कार शिविरों में भी रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
1305वें बलिदान दिवस के आयोजन हेतु तैयारियों की बैठक सम्पन्न
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन समारोह के आयोजन हेतु तैयारियों के लिए महाराजा दाहरसेन स्मारक हिंगलाज मन्दिर हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार में बैठक का आयोजन किया गया। 11 जून को सुबह 11 बजे सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक, चच भवन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 15 जून सांय 6 बजे से स्मारक पर दीपदान एवं 16 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में समिति कार्यकर्ता, उपमहापौर सम्पत सांखला, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
अनिल तनेजा, विकास समिति अध्यक्ष संदीप धाबाई, एडवोकेट महेश सावलाणी, कवंलप्रकाश किशनानी, प्रकाश जेठरा, ताराचंद राजपुरोहित, मोहन तुल्सियानी, महेश टेकचन्दानी, रमेश मेंधाणी, एम.टी. वाधवानी, पूर्व पार्षद खेमचंद नारवाणी, तुलसी सोनी, रमेश एच. लालवानी, एस.के. लाला के साथ सामाजिक और कॉलोनी समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समन्वयक,
मो 9413135031