पूर्व सैनिकों का समस्या समाधान शिविर

अजमेर, 12 नवंबर। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए नवम्बर माह के दौरान 2 समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा द्वारा बताया गया कि यह शिविर गुरूवार 13 नवम्बर को सेवा केन्द्र खरवा एवं 26 नवम्बर को एसडीएम कार्यालय कान्फेन्स हॉल पुष्कर में आयोजित किए जाएँगे। शिविर में भूतपूर्व सैनिकों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पार्ट टू आर्डर, रिलेशनशीप सर्टीफिकेट, डिमाईस ग्रांट, आर्मी ग्रुप इन्शोरेन्स, आश्रित प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रगाण पत्र इत्यादि के फार्म देना, इमरजेन्सी कमीशन्ड ऑफिसर, शार्ट सर्विस कमिशन्ड एवं प्रि-मैच्योर सेवा निवृत पूर्व सैनिको एवं द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स को ईसीएचएस सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों एवं वीरांगनाओं की समस्त प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

error: Content is protected !!