अजमेर। अखिल भारतीय गल्र्स ट्रेकिंग एक्सपीडिशन 2012 के तहत शुक्रवार को छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी इस रैली का शुभारम्भ सुभाष उद्यान से भाजपा नेता भंवर सिह पलाड़ा ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली दरगाह बाजार, मदार गेट, गांधी भवन, नया बाजार होते हुए बारहदरी पर सम्पन्न हुई। वहां पहुंच कर छात्रा कैडेट्स ने अनासागर झील में नौकायन किया। पर्यावरण संरक्षण और संवद्र्धन, नारी उत्पीडऩ, पॉलिथीन, नशा मुक्ति, दहेज और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निकाली गई रैली का शहरभर में अनेक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। रैली जहां-जहां से भी गुजरी, आम लोगों और सामाजिक संस्थाओं ने रैली पर पुष्प वर्षा की और अल्पाहार के साथ स्वागत किया। रैली में शामिल छात्राओं ने अपने हाथों में कन्या भू्रण हत्या सहित अन्य कुरीतियों के खिलाफ संदेशों वाली पट्टियां थाम रखी थीं। रैली में देश के सात राज्यों की 250 छात्राओं ने भाग लिया। ट्रेक मैनेजर कर्नल ईशविन्दर सिंह सहदेवा ने छात्रा कैडेट्स का उत्साहवद्र्धन किया।
