पुलिस पर जायरीन के साथ दुराचार का आरोप

अजमेर। पुलिस पर यूं तो कई तरह के आरोप लगते ही रहते हैं, लेकिन मंगलवार सुबह बिहार से आये एक दम्पत्ति ने पुलिसकर्मियों पर यह आरोप लगा कर सनसनी फैला दी की दो पुलिस कर्मियों ने सोमवार की देर रात उसकी आबरू पर हाथ डाला। पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आला अधिकारी भी गंज पुलिस थानेे पहुंच गए।
बिहार से ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत करने आये दम्पत्ति ने आरोप लगाया की सोमवार की देर रात आनासागर रामप्रसाद घाट पर दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बेवजह मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने दावा किया की मामला दुराचार के प्रयास का नहीं है। बिहार से आये दम्पत्ति के बांग्लादेशी होने की आशंका के चलते पूछताछ की जा रही थी, तभी वहंा मौजूद लोग आक्रामक हो गए और इस झड़प में वहां खड़े मस्तान बाबा नामक व्यक्ति के भी चोटें आईं। मीणा के अनुसार दम्पत्ति ने इस मामले में कोई भी कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया है। वहीं खुद पीडि़ता ने भी अपने साथ पुलिसकर्मियों द्वारा दुराचार के प्रयास की बात कही। पुलिस अधिकारियों की पहल के चलते फिलहाल मामला थम गया है, लेकिन पूरे मामले में आरोप जिस तरह से गंभीर थे, शायद पुलिस अधिकारियो ने मामला भी उसी गंभीरता से निपटा दिया।
error: Content is protected !!