अजमेर। ज़िला परिषद के सामने पिछले 30 सालों से अपनी टैक्सीयां खडी कर रोज़ी-रोटी कमा रहे टैक्सी चालकों को मंगलवार को ट्रैफिक इंस्पैक्टर बनेसिंह ने हटा दिया। काफी देर तक टैक्सी संचालकों और यातायात पुलिस अधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। आखिर ज़िला परिषद के बाहर ज़िला परिषद की पार्किंग होने का हवाला देकर टैक्सीयों को हटा दिया गया। वहीं टैक्सी संचालक रिटार्यड फौजी जगदीश प्रसाद ने बताया कि ज़िला परिषद में कोई भी बड़ा कार्यक्रम होता हैं तो वे खुद ही वहां से टैक्सीयां हटा लेते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा के लिये हटाया जाना हठधर्मिता हैं। इस बारे में ज़िला परिषद प्रशासन से वार्ता की जायेगी।