औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

अजमेर, 15 जून। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को संस्थान औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जयपुर के उद्योगपति श्री एन.के.जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें संस्थान में संचालित विभिन्न व्यवसायों में शत प्रतिशत प्रवेश की योजनाअधिकाधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अजमेर शहर के उद्योगपति श्री एस डी बाहेतीश्री रमेश तापड़िया व शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य श्री राजकुमारसमूह अनुदेशक श्री महेश पंचोली सहित संस्थान की वरिष्ठ छात्र सुश्री रश्मि शामिल हुए। श्री जैन ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाओं के सशक्तिकरण में इनोवेटिव आइडिया एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता की परम आवश्यकता है। संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर द्वारा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!