अजमेर। राजस्व मंडल में मंगलवार को प्रशासनिक सुधार विभाग के डिप्टी सैकेट्री द्वारा औचक निरिक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हाजरी रजिस्टर को बिना किसी की अनुमति के उठा ले जाने से राजस्व मंडल अधिकारी कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी। विभागीय समिति के संयोजक शैलेन्द्र वर्मा ने प्रशासनिक सुधार विभाग की इस कार्यप्रणाली की कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जब तक डिप्टी सैकेट्री राजस्व मंडल में आकर लिखित आश्वासन नही देते तब तक अधिकारी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेेगें।