बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “मौन संवाद” का लोकार्पण

*आज दिनांक 12.06.2026 (शुक्रवार)*  नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन सभागार,छोटी सरैयागंज,मुजफ्फरपुर में साहित्यकार कवि सुमन कुमार मिश्र की चर्चित एवं बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “मौन संवाद” का लोकार्पण समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.संजय पंकज एवं  संचालन डॉक्टर पंकज कर्ण ने किया।इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ.विनोद कुमार चौधरी (सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.शेखर शंकर मिश्र,डॉ.देवब्रत अकेला,डॉ.बृजभूषण मिश्र एवं डॉ.रामेश्वर द्विवेदी थे।
लोकार्पण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से किया गया। अतिथियों एवं वक्ताओं ने सुमन कुमार मिश्र की प्रथम काव्य संग्रह *मौन संवाद* में संग्रहित रचनाओं के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला और उसकी बहुआयामी प्रभाव और संवेदनशीलता की सराहना की।
लोकार्पण समारोह में कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।लोकार्पण समारोह सह कवि गोष्ठी में प्रमुख रूप से कवि डॉ.हरि किशोर प्रसाद सिंह,हास्य व्यंग के प्रसिद्ध कवि डॉक्टर जगदीश शर्मा,भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि सतेंद्र कुमार सत्येन,कवि ओम प्रकाश गुप्ता,लेखिका चांदनी  समर,रामबृक्ष राम चकपुरी,अशोक भारती,शायर सिग्बतुल्ला हमीदी,महफूज आरिफ,प्रमोद नारायण मिश्र,मुन्नी चौधरी,श्रवण कुमार,अनिल कुमार,मानवीय संवेदनाओं के सुकुमार कवि अंजनी कुमार पाठक,कवि अरुण कुमार तुलसी,साहित्यकार देवेंद्र कुमार,कवियित्री एवं गायिका सुप्रिया सोनी,शुभ नारायण शुभंकर,मुक्तक के सशक्त पहचान दिनबंधु आजाद,नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन सिन्हा,चिराग पोद्दार,दीनदयाल राणा,व्यवस्था सहयोगी अजय कुमार एवं सुरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत कवि  साहित्यकार सुमन कुमार मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों,कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
 कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष के आदेश से कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!