अजमेर। स्थानीय द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के पूर्व उप महापौर श्री सोमरत्न आर्य विशिष्ट अतिथि डिलक्स पेपर मार्ट के श्री गोविन्द जी उपस्थित थे।
अतिथिगणों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कृष्ण के विभिन्न रूप धरे।
प्राथमिक विभाग के नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, माखन चोर, रास लीला, कालिया दहन, श्रीकृष्ण के विराट रूप के साथ, श्रीकृष्ण के ग्वाल, रूप की सजीव, झाकियाँ प्रस्तुत की।
इसके पश्चात् छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण के विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये गये। जिनमें नेहा गु्रप द्वारा ‘‘राधा तेरी चुनरी………..’’, कृष्ण ग्रुप द्वारा ‘‘नटखट-नटखट जमुना के तट पर…………..’’, साक्षी ग्रुप द्वारा ‘‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया………..’’, प्रिया ग्रुप द्वारा ‘‘राधा कैसे न जले…………..’’, महिमा ग्रुप द्वारा ‘‘जो है अलबेला मद नैनो वाला…………..’’ गीत पर नृत्य करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा 10वीं की छात्राओं ने सुदामा चरित्र ‘‘अरे द्वार पालो………….’’ पर नृत्य नाटिका में अभिनय करके दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सोमरत्न आर्य व विशिष्ट अतिथि ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कृष्ण जन्म व कृष्ण की लीलाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने की।
अंत में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रावल ने श्रीकृष्ण के क्रम में संदेष को बताते हुए सदैव कर्म के पथ पर चलने की राह दिखाई। अन्त में अतिथिगणों का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन हुआ।
-श्रीमती रंजना अग्रवाल, प्राचार्या